Close Menu
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
What's Hot

Uttarpradeshnews: मेरठ में कृषि मंत्री का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले—“राहुल गांधी और ममता बनर्जी का रिपोर्ट कार्ड देख चुकी है जनता”

Muzaffarnagar News: सरकारी अस्पताल में रिश्वत लेकर जोड़ी हड्डी, बाकी पैसे नहीं मिलने पर दोबारा तोड़ी

Uttarpradeshnews : KGMU में ढाई करोड़ का दवा घोटाला, जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Facebook X (Twitter) Instagram
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Login
Trending Topics:
  • आईपीएल
  • चुनाव
  • धर्म
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
Home»न्यूज़»Delhinews : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं संग झमाझम बारिश
न्यूज़ दिल्ली लेटेस्ट

Delhinews : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं संग झमाझम बारिश

Delhinews: Weather takes a turn in Delhi-NCR, heavy rain accompanied by strong winds
June 4, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Delhinews : दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर के बाद मौसम ने अचानक रुख बदल लिया। आसमान में घने बादल छा जाने से दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। इसके बाद दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में गुरुवार दोपहर के बाद मौसम अचानक से बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद तेज आंधी शुरू हो गई। जिसके बाद कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। एनसीआर के कई इलाकों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया था।

नोएडा में आंधी-तूफान और बारिश से मौसम हुआ सुहावना

पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस के बाद बृहस्पतिवार शाम मौसम ने अचानक बदलाव ले लिया। तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। दिन में जहां कड़ी धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा था, वहीं शाम ढलते ही आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विभाग की ओर से पहले ही मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई थी, जो शाम को सही साबित हुई। दोपहर के समय अचानक तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं, जिसके बाद कई इलाकों में धूलभरी आंधी आई। इसके बाद तेज बारिश और बिजली की कड़क के साथ मौसम सुहावना हो गया। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। कई जगह लोग घरों की छतों और बालकनियों से बारिश का आनंद लेते नजर आए।

IMD ने जारी किया अलर्ट, मौसम में बड़ा बदलाव संभव

मौसम विभाग ने बुधवार को 4 से 6 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस अवधि में तेज धूलभरी आंधी, हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। पूर्वानुमान में बताया गया है कि 4 से 6 जून के बीच अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। साथ ही एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार देर रात या बृहस्पतिवार सुबह तक मौसम में असर दिखने की संभावना है। वहीं 7 से 9 जून के बीच मौसम के अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना कम रहेगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है, जिससे गर्मी में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। दूसरी ओर, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह तेज धूप रही। इससे लोग गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। लेकिन, खबर लिखे जाने तक कहीं भी बारिश की स्थिति दर्ज नहीं की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 76 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही।

मौसम विभाग का अलर्ट

बीते बुधवार को मौसम विभाग ने इन दोनों दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान तेज धूलभरी आंधी, हल्की बारिश, गरज-चमक जैसी मौसमी घटनाएं होगी। इससे छह जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 6 जून तक बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।  एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने बुधवार को दस्तक दिया है। इसके असर देर रात या बृहस्पतिवार सुबह देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 7, 8 और 9 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान है। इससे तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी बढ़ेगी। दूसरी ओर, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह तेज धूप रही। इससे लोग गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। लेकिन, खबर लिखे जाने तक कहीं भी बारिश की स्थिति दर्ज नहीं की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 76 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही।

 

delhincrrain delhincrweather DelhiNews faridabad heavyrainfall heavyrainfallindia IMD noida Rainydays stromindelhi ThunderstormDelhi weatherdelhireport
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous ArticleUttarakhandnews: चारधाम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, केदारनाथ-बदरीनाथ में लाखों श्रद्धालु पहुंचे
Next Article Uttarpradeshnews : KGMU में ढाई करोड़ का दवा घोटाला, जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Related Posts

Uttarpradeshnews: मेरठ में कृषि मंत्री का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले—“राहुल गांधी और ममता बनर्जी का रिपोर्ट कार्ड देख चुकी है जनता”

June 4, 2026

Uttarakhandnews: चारधाम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, केदारनाथ-बदरीनाथ में लाखों श्रद्धालु पहुंचे

June 4, 2026

Uttarakhandnews : उत्तराखंड BJP की नई रणनीति, हर सांसद-मंत्री-विधायक का 24 घंटे विधानसभा प्रवास

June 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

Uttarpradeshnews: मेरठ में कृषि मंत्री का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले—“राहुल गांधी और ममता बनर्जी का रिपोर्ट कार्ड देख चुकी है जनता”

Muzaffarnagar News: सरकारी अस्पताल में रिश्वत लेकर जोड़ी हड्डी, बाकी पैसे नहीं मिलने पर दोबारा तोड़ी

Uttarpradeshnews : KGMU में ढाई करोड़ का दवा घोटाला, जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Delhinews : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं संग झमाझम बारिश

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

News

  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन

States

  • दिल्ली
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश

Trending

  • आईपीएल
  • राशिफल
  • ग्रह गोचर
  • बॉलीवुड
  • रीजनल सिनेमा
  • चुनाव

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Nation27

  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?