EthaNews: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। नया ट्रक लेकर गंगा स्नान के लिए जा रहे एक परिवार पर अचानक बड़ी मुसीबत आ गई। करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिसौली में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। गांव में घुसते ही एक नया ट्रक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। ट्रक में करंट दौड़ने से उसमें सवार लोग बुरी तरह झुलस गए। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक मालिक व चालक समेत दो चचेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मृतक रमन के माता-पिता की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम पीयूष रावत और सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
EthaNews: हाईटेंशन लाइन से ट्रक में फैला करंट गंगा स्नान को जा रहे परिवार पर टूटी आफत दो चचेरे भाइयों की माैत
EthaNews: Truck electrified by high-tension line tragedy strikes family heading for a holy dip in the Ganges—two cousins die
No Comments3 Mins Read
आठ दिन पहले खरीदा नया ट्रक बना काल, दर्दनाक हादसे में दो की मौत
मूल रूप से मिसौली गांव निवासी बंटी गौतम (40) पुत्र शिवशंकर गौतम पिछले 15 वर्षों से ट्रक चलाते थे। वर्तमान में आगरा के सती नगर (नाराइच) में रह रहे थे। बंटी ने दो दिन पहले ही नया ट्रक खरीदा था। वह नए ट्रक के पूजन और परिवार के लोगों को गंगा स्नान कराने के लिए आगरा से अपने पैतृक गांव मिसौली आए थे। गांव से परिजनों को लेकर जैसे ही ट्रक आगे बढ़ा, तभी रास्ते में ऊपर लटक रहे हाईटेंशन तार से ट्रक छू गया और पूरे वाहन में भीषण करंट दौड़ गया। हादसे में बंटी गौतम और उसके चचेरे भाई रमन उर्फ छोटू (32) पुत्र घनश्याम गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार की सारी खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं, क्योंकि मृतक रमन उर्फ छोटू की तीन महीने बाद ही शादी होने वाली थी। शादी वाले घर में दो सगे भाइयों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया।
माता-पिता की हालत गंभीर, हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती
करंट की चपेट में आने से ट्रक में सवार अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। घायलों में मृतक रमन उर्फ छोटू के पिता घनश्याम गौतम और मां विमलेश गौतम (50) की हालत बेहद चिंताजनक होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इसके अलावा अन्य घायलों में ओमवती पत्नी मुरारी लाल शर्मा, हेमलता (50) पत्नी नरेंद्र कुमार और सतीश गिरी (60) पुत्र संतोष गिरी (सभी निवासी सती नगर, आगरा) शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Nation27
उत्तर प्रदेश के जिले
75 जिले · कोई भी जिला चुनें
अमरोहा
अमेठी
अम्बेडकर नगर
अयोध्या
अलीगढ़
आगरा
आज़मगढ़
इटावा
उन्नाव
एटा
औरैया
कन्नौज
कानपुर देहात
कानपुर नगर
कासगंज
कुशीनगर
कौशाम्बी
खीरी
ग़ाज़ीपुर
गाज़ियाबाद
गोंडा
गोरखपुर
गौतम बुद्ध नगर
चंदौली
चित्रकूट
जालौन
जौनपुर
झाँसी
देवरिया
पीलीभीत
प्रतापगढ़
प्रयागराज
फतेहपुर
फर्रुखाबाद
फिरोज़ाबाद
बदायूँ
बरेली
बलरामपुर
बलिया
बस्ती
बहराइच
बाँदा
बागपत
बाराबंकी
बिजनौर
बुलंदशहर
भदोही
मऊ
मथुरा
महाराजगंज
महोबा
मिर्ज़ापुर
मुज़फ्फरनगर
मुरादाबाद
मेरठ
मैनपुरी
रामपुर
रायबरेली
लखनऊ
ललितपुर
वाराणसी
शामली
शाहजहाँपुर
श्रावस्ती
संत कबीर नगर
सम्भल
सहारनपुर
सिद्धार्थनगर
सीतापुर
सुल्तानपुर
सोनभद्र
हमीरपुर
हरदोई
हाथरस
हापुड़
कोई जिला नहीं मिला
राज्य
उत्तर प्रदेश — जिले
उत्तराखंड — जिले


