Faridabad News: पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। छह महीने की गर्भवती 23 वर्षीय नेहा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि नेहा की जिंदगी पिछले कई महीनों से चार दीवारों के भीतर कैद होकर रह गई थी। Faridabad News
पुलिस के मुताबिक, उसका पति अमित गुप्ता उस पर बेवफाई का शक करता था। इसी शक ने उसकी सोच को इस कदर बदल दिया कि उसने अपनी पत्नी की आजादी तक छीन ली। बताया जा रहा है कि अमित रोज सुबह नौकरी पर जाने से पहले घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा देता था और शाम करीब सात बजे लौटकर ही उसे खोलता था। यानी नेहा रोज करीब 10 घंटे तक घर के अंदर अकेली बंद रहती थी। Faridabad News
घर था नया, लेकिन जिंदगी बन गई थी कैदखाना
जांच अधिकारियों के अनुसार, अमित दिल्ली के लाजपत नगर में एक ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर काम करता था। वह सुबह करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच घर से निकल जाता और शाम को लौटता था। इस दौरान नेहा किसी से मिल नहीं सकती थी और न ही घर से बाहर निकल सकती थी। पड़ोसियों ने भी पुलिस को बताया कि उन्होंने कई बार नेहा को पूरे दिन घर के अंदर बंद देखा था। यहां तक कि उसे अकेले बाजार जाने की भी इजाजत नहीं थी। धीरे-धीरे उसका सामाजिक जीवन पूरी तरह खत्म हो गया था और वह अपने ही घर में कैदी बनकर रह गई थी। Faridabad News
परिजनों से साझा किया था अपना दर्द
पुलिस के अनुसार, नेहा ने अपने परिवार को बताया था कि अमित अब उसे बाहर से ताला लगाकर जाने लगा है। उसने अपने परिजनों के सामने अपनी परेशानी भी जाहिर की थी, लेकिन शायद उसने कभी नहीं सोचा होगा कि यही शक एक दिन उसकी जान ले लेगा।परिवार वालों का कहना है कि नेहा ने कभी पति का विरोध नहीं किया। वह अपने आने वाले बच्चे और परिवार को बचाने की उम्मीद में हर तकलीफ चुपचाप सहती रही। Faridabad News
पानी से भरी बाल्टी बनी मौत का कारण!
पुलिस जांच में जो शुरुआती जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक घटना वाले दिन अमित और नेहा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में अमित ने नेहा का सिर पानी से भरी बाल्टी में जबरन डुबो दिया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। Faridabad News
ससुर ने खरीदी थी जमीन, दामाद के नाम कराया था रजिस्ट्रेशन
मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। Faridabad पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी यशपाल यादव के अनुसार, नेहा के पिता ने अपनी बेटी और दामाद के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जमीन खरीदी थी। हालांकि, अमित के दबाव में उस जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम कर दी गई। इतना ही नहीं, उसी जमीन पर नेहा और अमित के लिए नया मकान भी बनवाया गया था।
जिस घर को परिवार ने बेटी की खुशहाल जिंदगी के लिए बनवाया था, वही घर आखिरकार उसके लिए कैदखाना और फिर मौत का ठिकाना बन गया। Faridabad News
यह भी पढ़ें: https://nation27.com/news/bloody-encounter-in-karachi/
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
शनिवार को मेडिकल बोर्ड की निगरानी में नेहा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह और अन्य महत्वपूर्ण तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। Faridabad News
शक ने उजाड़ दिया एक परिवार
यह घटना सिर्फ एक हत्या की कहानी नहीं है, बल्कि उस मानसिकता का भी आईना है जिसमें शक, नियंत्रण और हिंसा रिश्तों की नींव को पूरी तरह खत्म कर देते हैं। छह महीने की गर्भवती नेहा अपने आने वाले बच्चे के साथ नए सपने देख रही थी, लेकिन अविश्वास और हिंसा ने उन सभी सपनों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।अब इस मामले में सभी की नजरें पुलिस जांच और फरार आरोपी अमित गुप्ता की गिरफ्तारी पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि जांच पूरी होने के बाद इस दिल दहला देने वाले मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी Faridabad News


