FatehpurNews: जाफरगंज में जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाइयों ने सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग पर धारदार हथियार और पत्थरों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फतेहपुर जिले में जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में बुधवार की रात जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाइयों ने सो रहे तक्की लाल (65) पर धारदार हथियार और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

























