हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मां के साथ मारपीट कर रहे पिता की बेटे ने गुस्से में हत्या कर दी। बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
Hardoi में मर्डर सनसनी
घटना 24 नवंबर की रात कोतवाली शहर क्षेत्र के राधानगर की है। पुलिस के मुताबिक, रामेन्द्र सिंह का अपनी पत्नी अंजू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इस दौरान रामेन्द्र सिंह अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहे थे। मां को बचाने के लिए उनका बेटा सत्यम सिंह बीच-बचाव करने पहुंचा।

इसी दौरान पिता और बेटे के बीच भी मारपीट शुरू हो गई। गुस्से में आकर सत्यम सिंह ने अपने पिता पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। हमले में रामेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
अवगत कराना है कि दिनांक 24.11.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत राधानगर में एक युवक द्वारा अपने पिता पर धारधार हथियार से हमला किया गया है । जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है ।सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो ज्ञात हुआ कि रामेन्द्र सिंह उम्र करीब 53 वर्ष निवासी राधानगर थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई द्वारा अपनी पत्नी अंजू सिंह के साथ मारपीट की जा रही थी ।जिस पर इनके पुत्र सत्यम सिंह उम्र करीब 28 वर्ष द्वारा विरोध किया गया तो पिता व पुत्र के मध्य मारपीट हो गयी
। मारपीट के दौरान सत्यम सिंह द्वारा अपने पिता पर धारधार हथियार से वार कर घायल कर दिया । जिससे रामेन्द्र उपरोक्त की मौके पर ही मृत्यु हो गया । स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है । वादी से तहरीर प्राप्त कर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर लगायी गयी है । अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान की बाइट ।
@Uppolice
@dgpup
@adgzonelucknow
@Igrangelucknow— Hardoi Police (@hardoipolice) November 24, 2026
Hardoi पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही हरदोई (Hardoi) पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे सत्यम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें: हरदोई में मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले बदमाश गिरफ्तार, लूट का लॉकेट और बाइक बरामद
रिपोर्ट: आनंद त्रिवेदी


























