HaryanaNews : कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होने पहुंची हरियाणा के रोहतक के सरकारी स्कूल की गेस्ट टीचर सरकार ने सस्पेंड कर दिया है, लेकिन कारण अभी तक नहीं बताया गया है कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होने पहुंची हरियाणा के रोहतक के सरकारी स्कूल की गेस्ट टीचर को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड की गई टीचर सुलेखा दलाल ने कहा कि कांस्टेबल भर्ती में उनका बेटा फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाया और वो डिप्रेशन में है. उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा का पेपर लीक हो गया था, जिसकी कोई बात नहीं कर रहा. उन्होंने कहा किि मां का फर्ज निभाने के लिए ही वह प्रोटेस्ट में शामिल हुई थीं. सरकार द्वारा सस्पेंड किया गया है, लेकिन कारण अभी तक नहीं बताया है. सुलेखा का दावा है कि उन्हें सस्पेंड किए जाने के बाद से कई राजनीतिक पार्टियों से ऑफर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों से लेकर कर्मचारी संगठनों के नेताओं तक के फोन आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने किसी भी पार्टी से जुड़ने से मना कर दिया है.



























