लखनऊ में अब लेखपालों के संपर्क नंबर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यह पहल की है। अब नागरिक घर बैठे अपनी तहसील और ग्रामसभा के लेखपाल का नाम, तैनाती और मोबाइल नंबर आसानी से जान सकते हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए एक अहम पहल की है। अब लोगों को लेखपाल का नंबर जानने के लिए तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों के लेखपालों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी है। नई व्यवस्था के तहत लोग घर बैठे अपने क्षेत्र के लेखपाल का नाम, तैनाती और मोबाइल नंबर देख सकते हैं और आवश्यक जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर की पहल पर शुरू की गई इस व्यवस्था को डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. इसके लिए नई वेबसाइट बनाई गई है. प्रशासन की ओर से जारी वेबसाइट पर तहसील और ग्रामसभा के अनुसार संबंधित लेखपाल का पूरा विवरण उपलब्ध कराया गया है.
लेखपाल से घर बैठे मिलेंगी ये सभी जानकारियां, यूपी में नई ऑनलाइन सुविधा शुरू
लखनऊ: 5 तहसीलों के लेखपालों का डेटा जारी, अब घर बैठे मिलेगी पूरी जानकारी
प्रशासन ने लखनऊ की पांचों तहसीलों के लेखपालों का डेटा सार्वजनिक कर दिया है। इसमें प्रत्येक लेखपाल के क्षेत्र, ग्रामसभा और मोबाइल नंबर की जानकारी शामिल है। लोग आधिकारिक वेबसाइट lucknowbhulekh.in/MasterData/LekhpalByTehsil पर जाकर यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से राजस्व विभाग और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय होगा और शिकायतों के निस्तारण में भी तेजी आएगी।


