LucknowNews: मुख्यमंत्री ने किसानों, प्राकृतिक खेती और पशुपालन को सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में बताया। उन्होंने बेसहारा पशुओं की समस्या, खेती की बढ़ती लागत, किसानों की आय और जैविक खेती के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने ऊर्जा आत्मनिर्भरता, ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों पर भी प्रकाश डाला और इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए आलोचना भी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे, फिर उन्हें सड़कों पर बेसहारा छोड़ देंगे और जब ये गाय फसलों का नुकसान करेंगी तो दोष मुझे देंगे। हमारा संकल्प व संस्कार है कि गोमाता को कटने नहीं देंगे और देश की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देंगे। उन्होंने सिख गुरुओं के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि जब कोई आक्रांता या कसाई गोहत्या करता था, तो सिख वीर उसका वहीं काम तमाम कर देते थे। यह उस कालखंड की बात है, जब देश गुलाम था और लोग विदेशी आक्रांताओं के साये में जीवन व्यतीत कर रहे थे।


