नोएडा के सेक्टर-59 स्थित मिंडा कंपनी में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब परिसर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही कंपनी के अंदर हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। नोएडा के सेक्टर-59 में स्थित मिंडा कंपनी में शनिवार शाम अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग लगने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। घटना स्थल पर आधा दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां भेजी गईं और दमकल कर्मी तेजी से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। फिलहाल आग बुझाने का काम लगातार जारी है। स्थिति को देखते हुए मौके पर एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
“नोएडा में आग से मिंडा कंपनी में मची भगदड़”
शनिवार शाम अचानक मिंडा कंपनी में आग लग गई, जो तेजी से फैल गई। कंपनी के अंदर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ शुरू हो गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आधे दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं।


