MathuraNews: टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुरक्षा वाहन संतुलन खोकर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी बुरी तरह फंस गए। गंभीर रूप से घायल दरोगा राजेंद्र सिंह को तुरंत नोएडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि यूपी के मांट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश चौधरी के सुरक्षा वाहन को तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दरोगा राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।



















