MeerutNews: राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित गड़बड़ी के मामले के बाद संघ परिवार और केंद्र सरकार की सख्ती देखने को मिली, जिसके चलते चंपत राय और अनिल मिश्रा ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया। चंपत राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद उनके जीवन और संगठन से जुड़े पुराने सफर को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है, जिसमें बताया जाता है कि उन्होंने आपातकाल के दौरान लंबा समय जेल में भी बिताया था और बाद में नौकरी छोड़कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे।अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में चोरी की बात सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय बंसल बिजनौर जिले के नगीना के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रवक्ता पद छोड़ दिया था और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए। वह आपातकाल में जेल भी गए। 18 नवंबर 1946 को जनपद बिजनौर के नगीना में मोहल्ला सरायमीर के रामेश्वर प्रसाद और सावित्री देवी के घर जन्मे चंपत राय करीब साढ़े चार दशक पहले श्रीराम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लेने व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए थे और नगीना में परिवार को छोड़ दिया था। वह दस भाई-बहनों में दूसरे नंबर के हैं। चंपत राय के भाई संजय बंसल बताते हैं कि उनकी प्राथमिक शिक्षा कस्बे के प्राथमिक पाठशाला से हुई। हिंदू इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट किया। वर्ष 1967 में मेरठ कॉलेज, मेरठ से बीएससी और 1969 में एमएससी वर्धमान कॉलेज बिजनौर से करने के बाद 1970-71 में रोहतक के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाया।




