No PUCC, No Fuel: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण और वायु गुणवत्ता सुधार के लिए एक हाई लेवल मीटिंग की है। इस मीटिंग की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने की है। मीटिंग के दौरान एनसीआर क्षेत्र में आने वाले सभी जिलों में बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) के पेट्रोल पंप पर वाहनों में तेल नहीं भरा जाएगा। यह आदेश सभी पेट्रोल पंप पर 1 अक्टूबर से लागू होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण को कम करने के लिए अहम फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने एनसीआर क्षेत्र में आने वाले 8 जिलों में वाहनों के लिए वैध PUCC प्रमाण पत्र को अनिवार्य कर दिया है। मीटिंग में जिन 8 जिलों में PUCC प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है उनमें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली जिले शामिल है।
बुधवार को हुई बैठक के दौरान “नो PUCC, नो फ्यूल “ नीति को लागू करने के लिए एनसीआर के सभी आठ जिलों के 1041 पेट्रोल पंप पर ‘ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्रिशन’ कैमरे लगाए जाएंगे। सरकार इलैक्ट्रिक और सीएनजी गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए ‘नया सफर’ नाम से योजना लेकर आ रही है। योजना के अंतर्गत प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को हटाने का कार्य किया जाएगा।
बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यक है। पर्यावरण में सुधार के लिए आम लोगों की भागीदारी होना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा


