Noida News: नोएडा के सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी में सुबह आठ बजे भीषण आग लग गई। 28 मंजिला इमारत के 12वें फ्लोर पर एक फ्लैट में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर मे आग की वजह से चारो तरफ धुआं फैल गया। आग की तेज लपटें खिड़की से साफ देखी जा रही थी। आसपास के फ्लैट में रहने वाले लोग तुरंत सोसायटी से बाहर आ गए।
आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुच गया, और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग खाली हो गई। मौके पर पहुची पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की विकरालता को देखकर आसपास के लोग डर गए और सुरक्षित स्थान पर चले गए। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। अग्निशमन विभाग की तरफ ने बताया कि आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।


