SaharanpurNews: सोनीपत के मंढोरा गांव का एक परिवार टियागो कार से हरिद्वार की ओर जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में प्रवीण, उनकी पत्नी प्रीति, सुदेश और शिवांश की मौत हो गई। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद टियागो कार करीब 300 मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पहले दो बार डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। यह पूरी घटना एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जो पूरे हादसे की विस्तृत जांच करेगी। शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सोनीपत के मंढोरा गांव निवासी दो परिवार अलग-अलग कारों से हरिद्वार जा रहा था। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में गांव हलगोया के कट पर चालक जयदेव टियागो कार को पीछे कर रहा था। जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर कट है, जिससे जयदेव अपनी कार को पीछे कर ले जाना चाहते थे। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी एनएचएआई के पेट्रोलकर्मी के मुताबिक, टियागो कार चालक ने पीछे हटाते समय डिपर नहीं जलाया हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कार्पियो कार की टियागो कार में भीषण टक्कर हुई थी। वहीं, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए इस हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर होने के बाद टियागो कार घसीटती हुई करीब 300 मीटर तक चली गई थी। स्कार्पियो कार भी टक्कर लगने के बाद पलट गई थी। दोनों कारों के क्षतिग्रस्त होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कार्पियो चालक की रफ्तार कितनी तेज रही होगी। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लाइन लग गई थी। उधर, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की तरफ से समिति बनाई गई है, जो यह पता करेगी कि हादसे के क्या-क्या कारण रहे। अगर वह क्षेत्र ब्लैक स्पॉट है तो वहां पर सुरक्षा के क्या इंतजाम हो सकते हैं आदि कई बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट देगी।
SaharanpurNews: “एक्सप्रेस वे पर खौफनाक हादसा कट छूटने पर उल्टी चली कार, स्कॉर्पियो से हुई जोरदार टक्कर”
SaharanpurNews: Horrific accident on the expressway—car drove in the wrong direction after missing the exit, resulting in a violent collision with a Scorpio.
“परिजनों के अनुरोध पर रात में ही कराया गया पोस्टमार्टम”
हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से परिजनों ने अनुरोध किया था कि रात में ही पोस्टमार्टम कराया जाए। इसके बाद शुक्रवार देर रात ही प्रवीण, उनकी पत्नी प्रीति, सुदेश और भतीजे शिवांश का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन रात में ही शवों को लेकर सोनीपत के गांव मंढोरा के लिए निकल गए थे। इसके साथ ही घायल जयदेव, प्रीति व भूमि को भी छुट्टी दिलाकर अपने साथ ले गए थे।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Nation27
उत्तर प्रदेश के जिले
75 जिले · कोई भी जिला चुनें
अमरोहा
अमेठी
अम्बेडकर नगर
अयोध्या
अलीगढ़
आगरा
आज़मगढ़
इटावा
उन्नाव
एटा
औरैया
कन्नौज
कानपुर देहात
कानपुर नगर
कासगंज
कुशीनगर
कौशाम्बी
खीरी
ग़ाज़ीपुर
गाज़ियाबाद
गोंडा
गोरखपुर
गौतम बुद्ध नगर
चंदौली
चित्रकूट
जालौन
जौनपुर
झाँसी
देवरिया
पीलीभीत
प्रतापगढ़
प्रयागराज
फतेहपुर
फर्रुखाबाद
फिरोज़ाबाद
बदायूँ
बरेली
बलरामपुर
बलिया
बस्ती
बहराइच
बाँदा
बागपत
बाराबंकी
बिजनौर
बुलंदशहर
भदोही
मऊ
मथुरा
महाराजगंज
महोबा
मिर्ज़ापुर
मुज़फ्फरनगर
मुरादाबाद
मेरठ
मैनपुरी
रामपुर
रायबरेली
लखनऊ
ललितपुर
वाराणसी
शामली
शाहजहाँपुर
श्रावस्ती
संत कबीर नगर
सम्भल
सहारनपुर
सिद्धार्थनगर
सीतापुर
सुल्तानपुर
सोनभद्र
हमीरपुर
हरदोई
हाथरस
हापुड़
कोई जिला नहीं मिला
राज्य
उत्तर प्रदेश — जिले
उत्तराखंड — जिले

