Close Menu
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
What's Hot

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Facebook X (Twitter) Instagram
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Login
Trending Topics:
  • आईपीएल
  • चुनाव
  • धर्म
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
Home»न्यूज़»संभल में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
न्यूज़ उत्तर प्रदेश राज्य लेटेस्ट Trending

संभल में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Sambhal on high alert for Bakrid; DM-SP conduct flag march, additional police force deployed in sensitive areas
May 27, 2026Updated:May 27, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बकरीद के मद्देनजर डीएम और एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने के निर्देश जारी किए हैं। बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से डीएम और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने नखासा और कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की और लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। पैदल गश्त के समय पुलिसकर्मियों को लगातार सक्रिय रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।  प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो सके। बृहस्पतिवार को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा, जिसके तहत गुन्नौर और गांव सैंजना मुस्लिम समेत करीब 30 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। त्योहार को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बकरीद के लिए 70 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही कुर्बानी के बाद निकलने वाले अपशिष्ट को निर्धारित स्थानों पर ही डालने के निर्देश दिए गए हैं। पशुपालकों को भी नोटिस जारी कर त्योहार के दौरान पशुओं को खुले में न छोड़ने की सलाह दी गई है। नगर गुन्नौर की आबादी लगभग 50 हजार है, जिसमें करीब 70 प्रतिशत मुस्लिम परिवार रहते हैं।  नगर क्षेत्र में जामा मस्जिद, सुन्नी नूरानी मदीना मस्जिद, लाल मस्जिद, मजनू शाह मस्जिद, दालान वाली मस्जिद, काजियान मस्जिद और रजा मस्जिद सहित 30 से अधिक मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा गांव सैंजना मुस्लिम में स्थित मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद, पूर्व वाली मस्जिद और बीच वाली मस्जिद में भी नमाज पढ़ी जाएगी। सुन्नी नूरानी मदीना मस्जिद के मौलाना हाफिज फुरकान रजा ने बताया कि ईद की नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होकर 30 मई के सूर्यास्त तक चलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी सार्वजनिक स्थानों पर न करें और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से बचें। 

Bakrid CelebrationSafety CommunityPeace CrimePrevention FestiveSafety HighAlert latestnews OrderAndSafety PolicePresence sambhal uttarpradeshnews
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleमेरठ: ग्राम प्रधानों को बड़ी राहत, चुनाव तक संभालेंगे पंचायतों की कमान, 479 बने प्रशासक
Next Article अमेठी में सियासी हलचल तेज, राहुल गांधी के बाद स्मृति ईरानी की सक्रियता बढ़ी

Related Posts

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

June 3, 2026

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

June 3, 2026

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Uttarpradeshnews: 4 जून को शिलांग दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री, पूर्वोत्तर विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

News

  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन

States

  • दिल्ली
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश

Trending

  • आईपीएल
  • राशिफल
  • ग्रह गोचर
  • बॉलीवुड
  • रीजनल सिनेमा
  • चुनाव

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Nation27

  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?