अमेठी में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक के दौरान क्षेत्र में जलभराव और खराब बुनियादी ढांचे को लेकर चिंता व्यक्त की गई। व्यापारियों ने मानसून से पहले नालियों की समय पर सफाई कराने और अधूरे पड़े पुल के निर्माण को शीघ्र पूरा करने की मांग रखी। इसके साथ ही वार्ड 12 में लंबे समय से खाली पड़े सभासद पद पर जल्द से जल्द उपचुनाव कराने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। अमेठी में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की मासिक बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेश सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे व्यापारियों ने जनसमस्याओं और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और इनके त्वरित समाधान की मांग उठाई। बैठक में व्यापारियों ने बरसात से पहले नगर क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को सही करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से नालियों की सफाई न होने के कारण कई जगह जलभराव और बदबू की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे आम नागरिकों के साथ व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने नगर पंचायत प्रशासन से नालियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की। बैठक में वार्ड संख्या 12 की सभासद कांता जायसवाल के लगभग छह माह पूर्व निधन के बाद अब तक उपचुनाव न कराए जाने का मुद्दा भी उठाया गया. व्यापारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि के अभाव में वार्डवासियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान नहीं हो पा रहा है. उन्होंने शासन और निर्वाचन आयोग से जल्द उपचुनाव कराने की मांग की.इसके साथ ही अमेठी-कालकन मार्ग पर बन रहे पुल का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। व्यापारियों ने कहा कि यह निर्माण कार्य लगभग दो वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पुल का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संगठन जल्द ही इन सभी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करेगा और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करेगा. उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 12 में उपचुनाव कराए जाने की मांग को लेकर शासन को पत्र भेजा जा चुका है. साथ ही इस संबंध में ए.के. शर्मा से मुलाकात कर वार्डवासियों की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा.बैठक में वरिष्ठ जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, जिला महामंत्री राहुल लोहिया, नगर अध्यक्ष सोनू कसौधा, महामंत्री संदीप अग्रहरी, युवा जिला महामंत्री पवन वैश्य सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे.
“अमेठी में व्यापारियों ने नालियों की सफाई और वार्ड उपचुनाव पर मांगी कार्रवाई”
"Traders in Amethi demand action on drain cleaning and ward by-elections"
No Comments3 Mins Read
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Nation27


