अलीगढ़ में तकनीकी खराबी आने के बाद एक विमान की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के दौरान विमान के पहिए मिट्टी में धंस गए, जिससे वह खेत में ही रुक गया। राहत की बात यह रही कि विमान में मौजूद पायलट और ट्रेनी छात्र सुरक्षित हैं। अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले एक प्रशिक्षण विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने हरदुआगंज थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव के पास एक खेत में विमान की आपात लैंडिंग कराई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। विमान करीब एक घंटे तक हवा में उड़ान भरता रहा, लेकिन इसी दौरान उसमें अचानक तकनीकी समस्या आ गई। हालात को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए चंगेरी गांव के पास एक खेत में सुरक्षित लैंडिंग कराई। उतरते समय विमान के पहिए मिट्टी में धंस गए, जिससे वह वहीं रुक गया। राहत की बात यह रही कि पायलट और प्रशिक्षु छात्र दोनों सुरक्षित बच गए।
जहाज में अचानक आई खराबी, आपात लैंडिंग से टला बड़ा हादसा


