UttarakhandNews : पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में दारमा घाटी को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क पर पंगबावे के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। पंचाचूली के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की जीप पर अचानक पहाड़ी से पत्थर और बड़े बोल्डर गिर पड़े। इस हादसे में जीप चालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में दारमा घाटी को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क पर पंगबावे के पास एक बड़ा हादसा हो गया। पंचाचूली के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की जीप पर अचानक पहाड़ी का हिस्सा दरक गया और भारी बोल्डर गिर पड़े। इस दर्दनाक घटना में जीप चालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से निकालकर इलाज के लिए धारचूला सीएचसी भेजा गया। घटना के चलते संबंधित मार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया। सूचना मिलते ही बीआरओ और प्रशासन की टीम राहत एवं बहाली कार्य के लिए मौके पर रवाना कर दी गई।


