प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को युवा और ऊर्जावान नेता बताया है। इसके साथ ही अन्य भाजपा नेताओं ने भी नितिन नवीन को जन्मदिन के अवसर पर शुकामनाएं दी हैं। आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्हों राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक युवा और ऊर्जावान नेता बताया। आगे उन्होंने कहा कि उनके काम में सेवा और राष्ट्र-निर्माण के आदर्शों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की झलक मिलती है। इस दौरान, पीएम मोदी ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
पीएम मोदी ने कही यह बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। एक युवा और ऊर्जावान नेता के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सशक्त करने के लिए स्वयं को पूर्ण समर्पण के साथ समर्पित किया है। उनकी सोच, ऊर्जावान नेतृत्व और संगठनात्मक कार्य व प्रशासन की गहरी समझ ने उन्हें व्यापक सम्मान दिलाया है। उनका कार्य सेवा और राष्ट्र निर्माण के आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्र की निरंतर सेवा के लिए मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’
गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पोस्ट किया, ‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका सरल व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं में सेवा व कर्त्तव्य भाव को बढ़ावा देने का सतत प्रयास, पार्टी को और भी सशक्त बनाता रहेगा। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करता हूं।’


