नई दिल्ली: जन्माष्टमी का त्योहार आने ही वाला है। ऐसे में इस पावन मौके पर लड्डू गोपाल को माखन, मिसरी, और तरह-तरह के मेवों का भोग लगाया जाता है। हालांकि उनके जन्मोत्सव के मौके पर कई लोग केक भी काटते हैं। ऐसे में अगर आप अपने हाथों से बना केक प्रसाद के तौर पर लड्डू गोपाल को चढ़ाना चाहते हैं तो आज हम आपको बिना मैदा, चीनी, रिफाइन और ओवन के इस्तेमाल किए ऐसे केक की रेसिपी बताएंगे जिसे आपको बेक भी नहीं करना पड़ेगा। इससे आप बाजार के मिलीवटी मिठाइयां खाने से भी आप बच जाएंगे। इतना ही नहीं ये आपके हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होगा।
तो चलिए फटाफट मेवा चीज केक (Janmashtami special dessert Mewa cheesecake recipe) बनाने की रेसिपी जानते हैं। यह एक ऐसी अनोखी और टेस्सी रेसिपी होगी जो पारंपरिक स्वाद और मार्डन डेजर्ट दोनों का शानदार कॉम्बो है। खासबात यह है कि यह पूरी तरह रिफाइंड और शुगर फ्रीन होने वाला है। अब सबसे पहले हम जानते हैं कि मेवा चीज केक के लिए हमें किन-किन चीजों की जरूर होगी।
मखाना- एक कप
काजू – 100 ग्राम
बादाम- 50 ग्राम
खरबूजे के बीच (मगज) – 50 ग्राम
खजूर – 5-6 (बीज निकाल दें)
क्रीमी लेयर के लिए जरूर सामान
दही – 2 से 3 चम्मच
फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
केसर – एक चुटकी
इलायची या जायफल – एक छोटा चम्मच
पिस्ता- बारीक कटा हुआ
गुड़ – स्वाद के अनुसार
नींबू का रस – जरूरत के मुताबिक
अब जानते हैं इसे बनाएंगे कैसे
सबसे पहले बेस तैयार करेंगे – कड़ाही में सबसे पहले काजू, बादाम और खरबूजे के बीज को धीमी आंच पर 10 मिनट तक सूखा भूने। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इस बीच मेवों को खजूर के साथ मिलाकर दरदरा पीस लें।
छेना बनाएंगे – अब हम छेना बनाएंगे जिसके लिए एक लीटर फुल क्रीम दूथ को उबालेंगे और गैस बंद कर इसे थोड़ा ठंडा कर फाड़ लेंगे। फिर एक सूती कपड़े से छेना को छान लें और उसे पानी से धो दें जिससे उसका खट्टापन खत्म हो जाए।
क्रीमी लेयर तैयार करेंगे- अब एक ब्लेंडर में फ्रेश छेना, दही, इलायची, केसर, जायफल पाउडर और फ्रूट स्वीटनर डाले। इसकी जगह आप गुड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे हम तब तक ब्लेंड करेंगे जब तक यह स्मूथ और क्रीमी ना हो जाए।
फ्रीज में सेट करें- गार्निश करें – अब हम इस चीज केक के आखिरी पड़ाव में पहुंच गए हैं। सबसे पहले एक बर्तन जैसे की कटोरी में मखाना और मेवों वाले दरदरे मिक्सर को नीचे डालकर कसकर दबाएं ताकि एक मजबूत बेस बन जाए। अब इसके ऊपर क्रीमी मिक्सचर डालें और उसे बराबर फैला दे. इसे सेट के लिए 4-5 घंटे फ्रिजर में छोड़ दे।
इसके बाद जब यह सेट हो जाए तो कटे हुए पिस्ते से इसे गार्निश करें और इस तरह बिना मैदा, बिना रिफाइन और बिना चीनी के आपका बाजार जैसा शाही केक लड्डू गोपाल को भोग लगाने के लिए तैयार है।
रिपोर्ट: कुणाल कौशल


