वैभव सूर्यवंशी की भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री से उनके प्रशंसक काफी खुश है। उन्हें इंग्लैंड टूर में टी-20 मैचों के लिए चुना गया है। उनकी कम उम्र को देखते हुए बीसीसीआई ने उनके परिजनों को उनके साथ जाने की इजाजत दी है।
2026 वैभव सूर्यवंशी के लिए किसी सपने सरीखा रहा है। पहले अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत को विश्वकप दिलाया। और फिर आईपीएल में राजस्थान रॉयल के लिए खेलते हुए 16 मैचों में 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन प्रदर्शन किया। बीसीसीआई ने 15 वर्षीय खिलाड़ी की हालिया परफॉर्मेंस को देखते हुए भारतीय टीम में मौका दिया है।
हालिया परफार्मेंश और दबाव वाले मैच में असाधारण प्रदर्शन करने वाले वैभव ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के दौरान वैभव सूर्यवंशी छाये रहे। उनके नाम पर किसी ने आपत्ति नहीं की। अजीत अगरकर ने बताया कि वैभव ने अपने प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं को मजबूर कर दिया है। वे भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य है।
इंग्लैंड दौर पर चयनित होने पर बीसीसीआई ने उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए उनके परिजनों को साथ में जाने की अनुमति दी है। जबकि बीसीसीआई किसी खिलाड़ी को परिवार के साथ क्रिकेट टूर पर जाने की इजाजत नही देता है। लेकिन वैभव सूर्यवंशी अभी बच्चा है और उनके सभी साथी खिलाड़ी व्यस्क है। परिजनों के साथ होने से वे अपने साथी खिलाडियों के साथ कंफर्ट महसूस करेंगे और विदेश के वातावरण में अपने आपको स्थापित कर पायेंगे।


