दिल्ली | कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि बातचीत करीब 2 घंटे तक चली। उन्होंने कहा कि CJP की तीन प्रमुख मांगें थीं और परीक्षा व्यवस्था को लेकर पांच सुधार सुझाव दिए गए हैं।
जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार ने उनकी बातों को सुना है और कल दोपहर एक बार फिर बैठक होगी, जिसमें आगे की बातचीत और सरकार के रुख के बारे में जानकारी दी जाएगी।

CJP Protest in Delhi Today Live : नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोट जनता पार्टी का आंदोलन जारी है और ये आंदोलन पिछले 26 दिनों से चल रहा है जिसमें सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल से लोगो को जागरुक किया और Normal से आंदोलन को जन आंदोलन बना दिया लेकिन अब खत्म होगा इंतजान क्योकि सोनम वांगचुक ने भी अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी और इतने समय से जो सरकार चुप थी वो अब चुप्पी तोड़ती नजर आ रही और बातचीत करने को तैयार हो गई जहां एक तरफ जंतर -मंतर पर जोरो शोरो से प्रदर्शन कर रहे है तो दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच आज बैठक हुई ,जिसमें सीजेपी ने कहा कि जंतर -मंतर पर उनका विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान इस्तीफ नही दे देते
सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की सरकार की बैठक खत्म
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह और कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के बीच एक बैठक हुई। इस बैठक में सीजेपी नेताओं ने सरकार को अपनी लिखित मांगें सौंप दी हैं।
सीजेपी और सरकार के बीच बातचीत शुरू
दिल्ली के वीपी हाउस में कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच बातचीत शुरू हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हैं। जिसमें कई गंभीर मामलों पर बातचीत हुई साथ ही जंतर मंतर में हुए आंदोलन को रोकने को लेकर भी बातचीत की लेकिन सीजेपी ने साफ साफ कह दिया आंदोलन अभी खत्म नही होगा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं: अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा, ‘हमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। विरोध बंद नहीं किया जाएगा। यह विरोध देश के युवाओं का है और यह किसी सोनम वांगचुक या दीपके तक सीमित नहीं है। यह विरोध देश के युवाओं का है, विपक्षी दलों का नहीं। अगर सरकार विरोध का समाधान चाहती है, तो यह केवल धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। मुझे लगता है कि सरकार ने सोनम वांगचुक को हिरासत में रखा था। जेपी नड्डा उनसे मिल सकते थे, लेकिन कोई भी विपक्षी सांसद उनसे नहीं मिल सका। यहां तक कि हम भी उनसे नहीं मिल सके। मुझे बहुत खुशी है कि सोनम सर ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।’

सीजेपी प्रतिनिधिमंडल-केंद्र सरकार में बातचीत
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास कुछ ही देर में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में सरकार से मिलने के लिए जंतर-मंतर से रवाना हुए।




