प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश आज भी उनकी बुद्धिमत्ता, करुणा और जनकल्याण के प्रति समर्पण को गहरे सम्मान के साथ याद करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि देश उनकी बुद्धिमत्ता, दया और जनसेवा के प्रति समर्पण को गहरे सम्मान के साथ स्मरण करता है। पीएम मोदी ने यह संदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से साझा किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवा की पूर्व शासिका अहिल्याबाई होलकर के जीवन को सुशासन, देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का आदर्श उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने हमेशा साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ शासन किया। समाज और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पीएम मोदी ने कहा, ‘लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन। उनकी बुद्धिमत्ता, करुणा और जन कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए पूरा देश उन्हें गहरे सम्मान और प्रशंसा के साथ याद करता है।’
“पीएम मोदी ने अहिल्याबाई होलकर को बताया अतुलनीय योगदान की प्रतीक”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवा की पूर्व शासिका अहिल्याबाई होलकर के जीवन को सुशासन, देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का आदर्श उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने हमेशा साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ शासन किया। समाज और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
“कौन थीं अहिल्याबाई होलकर: एक महान शासिका, जिनकी विरासत आज भी प्रेरणा देती है”


