दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद एक नाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है — सत्यम पंडित (Satyam Pandit)। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ शेयर की जा रही हैं, जिसके बाद लोग उनके बारे में जानकारी तलाश रहे हैं।
Jantar Mantar विवाद में क्यों आया Satyam Pandit का नाम?
आरोप है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। इस मामले में सत्यम पंडित का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं, जबकि मामले को लेकर अलग-अलग पक्षों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
कौन हैं Satyam Pandit?
सत्यम पंडित खुद को एक हिंदूवादी कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पेश करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता और विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी की वजह से उनका नाम पहले भी चर्चा में रहा है।उनकी तस्वीरें कई राजनीतिक नेताओं और सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। हालांकि, किसी भी वायरल तस्वीर या पोस्ट को लेकर उसकी स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है। सत्यम पंडित गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के एक व्यक्ति हैं जो खुद को ‘हिंदू वीर सेना’ नामक संगठन का अध्यक्ष और एक हिंदूवादी नेता बताते हैं। वह हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के कारण चर्चा में आए हैं
- छात्रों से मारपीट का आरोप
- कावड़ यात्रा विवाद
- पहले के कई मामले जैसे की भड़काऊ भाषण ,गाली गलोच,गुस्सा आना
Yogi और Rekha Gupta के साथ तस्वीरों पर चर्चा
सोशल मीडिया पर सत्यम पंडित की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है।
हालांकि, किसी व्यक्ति के साथ तस्वीर होना अपने आप में किसी संगठनात्मक या राजनीतिक संबंध का प्रमाण नहीं माना जा सकता। तस्वीरों के संदर्भ और समय की पुष्टि जरूरी होती है।
जंतर मंतर में छात्रों ने कैसे BJP के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसमें वो बहुत ज्यादा गुस्से में दिखाई दिए जहां शिक्षा मंत्री के इस्तीफें को लेकर छात्राओं ने जमकर BJP की राजनीती पर सवाल उठाए और काफी विडियों बनाए गए जिससे पार्टी की छवी काफी खराब हो गई इसी गुस्से में BJP के नेता ने बवाल कर दिया अपनी कार में रहकर छात्र को गाली दी साथ ही थप्पड़ मारा
ये विडियो सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे है ऐसे में ये देखना होगा की BJP पार्टी अगर लगातार ऐसे सुर्खियों में आएगी तो राजनीति गड़बड़ा जाएगी
राजनीतिक विवाद बढ़ा
इस मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था और प्रदर्शनकारियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है, वहीं समर्थक पक्ष इसे अलग नजरिए से देख रहा है।
#SatyamPandit #JantarMantar #DelhiNews #YogiAdityanath #RekhaGupta #StudentProtest #BreakingNews #Nation27
यह भी पढ़े: https://nation27.com/states/punjab/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac/
रिपोर्ट | काजल कुमारी

