बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड मामलेमें उसकी होने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी केबाद केतन के परिवार का दर्द एक बार फिर उभरकर सामने आया है।
केतन मेहता (26 वर्ष) की हत्या को हादसा दिखाने के लिए उसकी होने वाली पत्नी सियागोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर साजिश रची थी। मौके से प्राप्त सीसीटीवीफुटेज में दोनों की कहानी खुलकर सामने आई है।
केतन अग्रवाल के परिवार का आरोप है कि पहले भी सिया केतन को मारने का प्रयास कर चुकीथी। उनका कहना है कि दोनों 14 जून के दिन पुणे के लोहागढ़ किले में घूमने गये हुएथे। इस दौरान सिया ने केतन को खाई में धक्का दिया था।
इस बार केतन संभल गया और उसने खाई में गिरने से पहले पेड़ की टहनी को पकड़ लियाथा। केतन को बचता देख सिया सांप-सांप चिल्लाने लगी और उसने वहां विश्वास बनाएरखने के लिए केतन का हाथ पकड़कर ऊपर खींच लिया था। केतन भी भांप गया कि उसे जानकरधक्का दिया गया है।
इस घटना का जिक्र उसने अपने परिवार में किया था। केतन सिया से प्यार करता था और उसनेइस घटना को नजरअंदाज कर दिया था। एक माह बाद दोनों की शादी जयपुर में होने वालीथी। जहां केतन के परिवार ने शादी की तैयारियां पूरी कर ली थी। जयपुर में एक आलीशानरिजॉर्ट बुक किया गया था। मेहमानों को रिजार्ट तक पहुंचाने के लिए चार्टर्ड प्लेनबुक किये गये थे।


