Close Menu
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
What's Hot

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Facebook X (Twitter) Instagram
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Login
Trending Topics:
  • आईपीएल
  • चुनाव
  • धर्म
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
Home»राज्य»Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण
राज्य उत्तर प्रदेश न्यूज़ लेटेस्ट

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttar Pradesh news: Yogi government will convert barren land into 'Amrit Sarovar', water conservation will increase in every village.
June 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Uttarpradeshnews: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्रामीण विकास को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के हर गाँव और मजरे तक विकास के नए अवसर पहुँचाए जाएँ। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग को स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश की बंजर भूमि को चिन्हित कर उसे ‘अमृत सरोवर’ के रूप में विकसित किया जाए। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश के हर गाँव का समुचित विकास हो। उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार केवल शहरों और जिला मुख्यालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के हर गाँव और मजरे को विकसित करने, उन्हें बेहतर बनाने और वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पर्यावरण संतुलन और विकास के नए आयाम

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सरोवरों के निर्माण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संतुलन भी बेहतर होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमृत सरोवरों के साथ-साथ गांवों के सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाए, ताकि ये ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन और आकर्षण के केंद्र के रूप में विकसित हो सकें।

भीषण गर्मी में बेजुबान पशुओं का सहारा बनेंगे सरोवर

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी का उल्लेख करते हुए कहा कि अमृत सरोवर सिर्फ जल संरक्षण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि तेज धूप और गर्मी के दौरान पशु-पक्षियों के लिए भी बड़ी राहत का साधन हैं। उन्होंने बताया कि इन सरोवरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों के लिए पीने के पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

वर्षा ऋतु से पूर्व धरातल पर उतरेगी कार्ययोजना

आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले जल संचयन की एक ठोस योजना तैयार की जाए और उसे केवल कागजों तक सीमित न रखकर जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। इसके लिए जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विकास की यह प्रक्रिया सिर्फ कुछ क्षेत्रों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रदेश के अंतिम छोर तक बसे हर गांव और मजरे तक पहुंचे। साथ ही अमृत सरोवरों के आसपास पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन को मजबूत किया जाए और ग्रामीणों के लिए बैठने और टहलने की बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएं।

AgricultureDevelopment AmritSarovar BarrenLandDevelopment bjp ClimateAction GovernmentScheme keshavprsadmaurya lucknownews Narendermodi RuralIndia SustainableDevelopment UPGovernment uttarpradeshnews VillageDevelopment YogiAdityanath yogiadtiyenath
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous ArticleUttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

Related Posts

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

June 3, 2026

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

June 3, 2026

Uttarpradeshnews: 4 जून को शिलांग दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री, पूर्वोत्तर विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Uttarpradeshnews: 4 जून को शिलांग दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री, पूर्वोत्तर विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

News

  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन

States

  • दिल्ली
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश

Trending

  • आईपीएल
  • राशिफल
  • ग्रह गोचर
  • बॉलीवुड
  • रीजनल सिनेमा
  • चुनाव

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Nation27

  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?