उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में पत्नी ने पति को मारकर बाथरुम में दफना दिया। 45 दिन बाद जब एक अन्य मामले में शिनाख्त के लिए घर पहुंची पुलिस तो महिला घबरा गई। महिला ने अपने जेठ को बुलाकर पूरी सच्चाई बताई। महिला के जेठ ने बुलाई पुलिस।
आगरा स्थित सिकंदरा के दहतोर में रुबी ने अपने पति सुरेंद्र (44 वर्ष) को खीर में नींद की लगभग 20 गोलियां खिला दी। नींद की अधिक गोली खाने से उसकी मौत हो गई। क्योंकि मकान के फर्श से बाथरूम का फर्श लगभग तीन फीट नीचा था। इसका फायदा उठाते हुए रूबी ने शव को बाथरुम में दफना दिया और ऊपर से मिट्टी डाल दी।
सिकंदरा के दहतोरा स्थित रेणुका धाम कालोनी निवासी सुरेंद्र अपनी पत्नी, मां और दो बेटियों के साथ रहता था। उसका बड़ा भाई अनिल भी शहर में दूसरी कालोनी में रहता था। बताया जा रहा है कि बेरोजगार सुरेंद्र शराब पीता था। पत्नि रूबी कपड़े सिलाई कर घर चलाती थी। सुरेंद्र की मां को भी पेंशन मिलती थी। जिससे घर चल रहा था। रुबी का आरोप है कि उसका पति शराब पीने के बाद पीटता था। जिससे तंग आकर उसने अपने पति को ठिकाने लगा दिया।
बाथरुम में शव दफनाने के बाद रुबी ने उसके ऊपर मिट्टी डाल दी और राजमिस्त्री को बुलाकर ऊपर से फर्श करा दिया। जिस बाथरूम में रूबी ने अपने पति का शव दफनाया था। उसी बाथरूम में रुबी रोज नहाती थी। बीते शुक्रवार को जब एक ट्रक चोरी के मामले की शिनाख्त के लिए पुलिस सुरेंद्र के घर पूछताछ के लिए पहुची। सुरेंद्र के बारे में पूछने पर रूबी घबरा गई।
पुलिस को रूबी पर शक हुआ और पुलिस ने रुबी की फोटो खींच ली। घबराई रुबी ने अपने जेठ अनिल को घर बुलाया। जिसके बाद अनिल ने रुबी से सुरेंद्र के बारे में पूछा। उसने अनिल को बताया कि वह बाथरुम में है। जब अनिल ने बाथरूम में देखा तो वहां कोई नहीं था। जिसके बाद रूबी ने बताया कि वह फर्श के दो फीट नीचे है।
अनिल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम के फर्श को तोड़कर सुरेंद्र के शव को बाहर निकाला।


