आगरा: फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर के रानी पद्मिनी को लेकर दिए बयान पर बवाल मच गया है। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने स्वरा भास्कर के पोस्टर जलाए और जुबान काटने की धमकी दी है।
जुबान काटने पर 1, 51, 000 का इनाम घोषित
स्वरा भास्कर की जुबान काटने पर 1, 51, 000 का इनाम घोषित किया है। कुंवर अजय तोमर ने कहा कि स्वरा भास्कर क्या जाने क्षत्राणियों के शौर्य पराक्रम और जौहर को।
कुंवर अजय तोमर ने कहा कि स्वरा भास्कर जैसी फिल्म अभिनेत्री को कोई हक नहीं है जो रानी पद्मिनी और उन 16000 माताओं के जौहर पर कोई टिप्पणी करे।
कुंवर अजय तोमर ने कहा कि मुगल और अलाउद्दीन खिलजी जैसे दरिंदे महिलाओं की लाशों के साथ भी बलात्कार करते थे और स्त्री का सबसे बड़ा मान, सम्मान और स्वाभिमान उसकी देह होती है।
मेरा एक वीडियो क्लिप वायरल है- जिसे ग़लत रूप से झूठे ढंग से अनुवादित किया जा रहा है! मैंने कतई नहीं कहा कि रानी पद्मावती या कोई भी सती कायर थी । शर्मनाक है कि @ndtvindia और अन्य मीडिया चैनल और लोग बार बार झूठा इल्ज़ाम लगाकर लोगों को उत्तेजित कर रहे हैं ।
गाली देनी है तो दो- पर… pic.twitter.com/TR8sy5gRCr— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 1, 2026
स्वरा भास्कर ने दी सफाई
वही कुंवर अजय तोमर ने एक कविता के माध्यम से रानी पद्मिनी और क्षत्राणियों के जौहर को लेकर उनके शौर्य और पराक्रम की व्याख्या की. आपको बता दें फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू में कहा था की रानी पद्मिनी और अन्य महिलाओं ने जो जौहर किया था, वह कायरता थी। हालांकि बाद में उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने मैंने सदी या पद्मावती को कायर नहीं कहा. मेरी बातों का गलत अनुवाद किया गया.
ये भी पढ़ें: स्वरा भास्कर आई ट्रोलर्स के निशाने पर, “कायर” वाले बयान पर दी सफाई
उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न से बचने के लिए अगर कोई महिला अपने आप को आग में जला रही है तो वह स्त्री कायर है जिसको लेकर अब देश भर में आक्रोश पनप गया है।
रिपोर्ट: नरेश ढाकरे


