Amroha News: उत्तर प्रदेश में ई-रजिस्ट्री योजना के विरोध में बैनामा लेखक और वकीलों अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे है। इस दौरान उत्तर प्रदेश में सभी जिलों में हड़ताल जारी है। वकीलों की हड़ताल के बाद से यूपी में बैनामा रजिस्ट्री नहीं हो पा रही हैं।
गौरतलब है कि 4 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर डिजिटल ई-रजिस्ट्री योजना की शुरुआत की थी। योजना के विरोध में प्रदेश के वकीलों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। वकीलों की हड़ताल का सीधा असर राजस्व वसूली पर पड़ा है।
सोमवार को डिजिटल ई-रजिस्ट्री योजना के विरोध में अमरोहा बार एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। वकीलों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में डिजिटल ई-रजिस्ट्री योजना के लिए जारी शासनादेश को तत्काल वापस लेने और पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें- दान घोटाला: SBI की चेतावनी के बाद भी लापरवाही जारी
https://nation27.com/religion/ram-ram-mandir-donation-scam/
वकीलों का तर्क है कि निजी कंपनी के जरिए ई-रजिस्ट्री लागू होने से अधिवक्ताओं, दस्तावेज़ लेखकों, स्टांप वेंडरों, मुंशियों और टाइपिस्टों की आजीविका पर सीधा संकट खड़ा हो जाएगा। बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जायेगा। ज्ञापन में यह भी दावा किया गया कि डिजिटल व्यवस्था में त्रुटियों से आम जनता को भी कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रिपोर्ट- मौ. अजीम/सोनू सिंह


