श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चदा चोरी की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी अयोध्या में जांच कर रही है। इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने ट्रस्ट पर भूमि खरीद को लेकर गंभीर आरोप लगाये हैं। अब उनके द्वारा इस मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
शुक्ला ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर वर्ष 2023 में खरीदी गई भूमि को लेकर गंभीर आरोप लगाये हैं। शरद शुक्ला का दावा है कि ट्रस्ट ने कम कीमत की भूमि को अधिक कीमत में खरीदा है। उनका आरोप है कि ट्रस्ट ने किस आधार पर भूमि खरीद के लिए 28 प्रतिशत अधिक कीमत देकर खरीदा है।
शरद शुक्ला ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर आरोप लगाते हुए बताया कि ट्रस्ट ने भूमि खरीद में बड़ा घोटाला किया है। उन्होने सवाल करते हुए पूछा है कि जनता के दान से संचालित ट्रस्ट को बाजार मूल्य से कहीं अधिक कीमत पर भूमि खरीद की आवश्यकता क्यों पड़ी?
यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शहर के व्यापारी आलोक बंसल से 1.73 करोड़ कीमत की भूमि को 29.67 करोड़ रुपये में खरीदा थी। वहीं दूसरी भूमि, जिसकी मालियत लगभग 9 करोड़ रुपये थी, उसके लिए 55 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
शुक्ला ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
हालांकि, इन आरोपों पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे पहले आप नेता संजय सिंह भी ट्रस्ट पर महंगी भूमि खरीदने का आरोप लगा चुके है।

