Banda: जनपद में एक शिक्षिका ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। अपनी दो छोटी बेटियों को साथ लेकर एसपी कार्यालय पहुंची महिला ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बयां की। उनका कहना है कि बेटा न होने के कारण उसका पति महिला को लगातार प्रताड़ित कर रहा है और अब बेटियों के साथ उसे घर से निकाल दिया है।
यह है पूरा मामला
पीड़िता राजकीय हाई स्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग में लेक्चरर के पद पर तैनात हैं। उनकी शादी वर्ष 2017 में बबेरू रोड स्थित कालू कुआं निवासी एक शिक्षक से हुई थी। महिला के अनुसार शादी के कुछ समय बाद तक सब सामान्य रहा, लेकिन बेटियों के जन्म के बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार बदलने लगा। बेटा न होने को लेकर ताने दिए जाने लगे और धीरे-धीरे दुर्व्यवहार बढ़ता चला गया। Banda
बैंक कर्ज
सबसे दुखद पहलू यह है कि जिस घर के लिए महिला ने बैंक से कर्ज लिया, आज उसी में उन्हें प्रवेश नहीं मिल रहा। पीड़िता का आरोप है कि मकान उन्होंने लोन लेकर बनवाया था और उसकी EMI आज भी वही चुका रही हैं। इसके बावजूद घर पर पति और ससुर ने कब्जा जमा रखा है। महिला का कहना है कि वे अपनी दोनों बेटियों के साथ दर-दर भटकने को मजबूर हैं। Banda
एसपी से लगाई गुहार
पीड़िता ने अपने पति पर आरोप लगाया कि एक शिक्षक से समाज को सम्मान और संवेदनशीलता की उम्मीद होती है, लेकिन उनके पति ने शिक्षक पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह शिकायत कर चुकी हैं, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर उन्होंने अब पुलिस अधीक्षक के सामने अपनी बात रखी है। Banda
यह भी पढ़ें- Baharaich: महिला के गले से सोने की चेन लूटकर बाइक सवार फरार
पुलिस कार्रावई
महिला ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें बेटियों के साथ घर में शरण देने की मांग की है। पीड़ित महिला ने अपने मकान का कब्जा दिलवाने की गुहार लगाई है। अब सबकी निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं कि इस मामले में कब और क्या कदम उठाया जाता है। Banda
https://nation27.com/states/uttar-pradesh/bahraich/gold-chain-looted-from-baharaich-woman/

























