बिजनौर जनपद में सड़क किनारे पड़े बारूद में अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया, विस्फोट की चपेट में आने से दो भाई गंभीर रुप से झुलस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद पीड़ित की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
थाना शेरकोट स्थित गाँव वाजिदपुर में एक फैक्ट्री में फायर वर्क्स आतिशबाजी बनाकर तैयार की जाती है। बीते शाम दो सगे भाई रोहन व रोहित जंगल से पशुओ के लिए चारा लेकर घर की और आ रहे थे कि इसी बीच फैक्ट्री के कुछ दूरी पर सड़क किनारे आतिश बाजी का मिक्स मैटेरियल का ढेर पड़ा था। अचानक बारूद में तेज़ धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ इसी बीच दोनों सगे भाई बारूद की जद में आ गए, ब्लास्ट के बाद बारूद में लगी आग से दोनों किशोर बुरी तरह झुलस गए।
फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाज़ुक देखते हुए दोनों भाइयों को मेरठ रेफर कर दिया है। इधर हादसे के बाद पीड़ित माँ का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी हाल ही में पटाखा फेक्ट्री को सील किया गया था। जिसमे फेक्ट्री की छमता से अधिक बारूद मिला था। हो सकता है कि फेक्ट्री मालिक ने डर की वजह से आतिश बाजी का मेटीरियल सड़क किनारे फेंक दिया जिसमें विस्फोट के साथ आग लग गई।
रिपोर्ट :-गौरव वर्मा बिजनौर


