Accident News: बदायूं स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर भैंसों से भरी कैंटर गाड़ी पलटी गई। इस हादसे में एक भैंस की कैंटर के नीच दबकर मौत हो गई। जबकि कैंटर का चालक घायल हो गया।

बदायूं स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक जानवरों से भरी एक कैंटर पलट गई। कैंटर पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घटना में एक भैंस की कैंटर के नीचे दबकर मौत हो गई जबकि कई भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में कैंटर चालक भी घायल हो गया है। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी फैल गई।

कैंटर चालक भैंसों को बस्ती के पशु बाजार से खरीदकर मुजफ्फरनगर ले जा रहा था। बदायूं जनपद स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से कैंटर में भरी भैंसों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना की सूचना बजीरगंज थाना क्षेत्र पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरु कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  फिलहाल घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राईवर को नींद की छपकी आने से हादसा हुआ है।

 

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version