जनपद बदायूं में मामा ने भांजे के पेट में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बेटे को बचाने आई मां को भी भाई ने गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी मामा वारदात को अंजाम दाने के बाद मौके से फरार हो गया। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कादरचौक थाना क्षेत्र की पुलिस के अनुसार जनपद के गांव भगतपुर में रहने वाले वीर सिंह ने प्रापर्टी विवाद को लेकर अपने भांजे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वीर सिंह की बहन संतोषी की शादी 25 वर्ष पहले कासगंज जनपद में हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद संतोषी का अपने पति से मनमुटाव रहने लगा। गांव वालों के अनुसार संतोषी अपने दो बेटों आकाश और के साथ अपने भाई के पास आकर रहने लगी थी। उसने अपने भाई की मदद से गांव में ही कुछ खेती की जमीन खरीद ली थी। संतोषी का बड़ा बेटा आकाश उसी जमीन पर खेती करता था। इस दौरान संतोषी ने खेत के पास ही अपना मकान भी बना लिया था।
बुधवार की देर रात वीर सिंह घर में शराब पीकर आया था। इस दौरान उसका प्रॉपर्टी को लेकर आकाश से वाद विवाद हो गया। वीर सिंह को सबक सिखाने के लिए आकाश कमरे से लाठी लेकर आया मौका पाकर वीर सिंह ने भी तमंचा निकाल लिया और आकाश के पेट में गोली मार दी। गोली लगने के बाद आकाश की मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर संतोषी अपने बेटे अपने बेटे को उठाने के लिए मौके पर पहुंची। वीर सिंह ने संतोषी के पेट में गोली मार दी। जिसके बाद संतोषी भी वहीं गिर गई। बहन और भांजे को गोली मारने के बाद वीर सिंह मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची कादरचौक पुलिस ने घायल संतोषी को चिकित्सा के लिए अस्पताल पहुंचाया और मृतक आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टरों के अनुसार घायल संतोषी के पेट में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी वीर सिंह की तलाश कर रही है। घटना में प्रयुक्त तमंचे की भी तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट- सौरभ पाल (बदायूं)/सोनू सिंह


