IGRS शिकायत की जांच के लिए गांव पहुचे एसडीएम अवधेश निगम किसान के घर पहुंचे थे। इस दौरान किसान की अचानक तबियत बिगड़ने से उसकी मौत से हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने एसडीएम पर किसान को डांटने-फटकारने का आरोप लगाते हुए शव को एसडीएम की गाड़ी के सामने रखकर उन्हें बंधक बना लिया।
देवरिया के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के पिड़हनी गांव में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
आपको बता दे कि रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के पिड़हनी गांव निवासी बैजनाथ यादव ने गांव के सर्वजीत यादव पर खलिहान और आबादी की जमीन पर कब्जे की शिकायत IGRS पोर्टल पर दर्ज कराई थी। इसी शिकायत की जांच के लिए SDM रुद्रपुर अवधेश निगम गांव पहुंचे थे।
आरोप है कि जांच के दौरान कहासुनी हुई, जिसके बाद 62 वर्षीय सर्वजीत यादव की तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को SDM की गाड़ी के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें बंधक बना लिया। जहां तहसीलदार, सीओ और पुलिस अधिकारियों के द्वारा आक्रोषित किसानों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संदिग्ध परिस्थितियों में किसानो की मौत से सभी ग्रामीण नाराज है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि एसडीएम के डांटने फटकारने से आहत किसान की मौत हुई है। इस पूरे प्रकरण की जांच प्रशासन द्वारा की जा रही है।
रिपोर्ट- कृष्णा नन्द गुप्ता (देवरिया)/सोनू सिंह


