उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में एक डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। दिल्ली से रात जा रही डबल डेकर बस में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना आगरा कानपुर हाईवे पर सिया देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने की है। आग लगने से करीब 40 यात्रियों का लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है।
शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की घटना होने की जानकारी सामने आ रही है। सुबह 4 बजे के आसपास आग लगने का यह हादसा पेश आया था। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मुख्यालय से दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची है जिन्होंने भीषण आग पर काबू पाया है।
इटावा के को सिटी अवनीश कुमार सिंह एसडीएम मनोज कुमार पाठक स्थानीय थाना पुलिस दमकल कर्मियों और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर के स्थिति को नियंत्रित किया है करीब 2 घंटे से अधिक कड़ी मशक्कत के बाद बस के यात्रियों को अन्य पशुओं के जरिए उनके ठिकाने तक पहुंचाने का प्रबंध किया गया है।
प्रभावित बस यात्रियों की ओर से ऐसा बताया गया है कि बस यात्रियों का लाखों रुपए कीमती और महत्वपूर्ण सामान जल कर खाक हुआ है कई यात्रियों ने यहां तक बताया है कि उनके पास सोने चांदी के जेवरात थे जो जल कर खाक हो गए हैं।
इटावा के को सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि बस में शॉर्ट सर्किट के चलते हैं आग लगने की घटना घटित हुई है बस दिल्ली से राठ जा रही थी, किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है आग लगने के मामले को लेकर के कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।
बताते चले कि बस में आग लगने की घटना के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए हैं।
आग लगने की घटना के बाद बस में सवार प्रभावित यात्री अपना सामान निकालने में जुटे हुए देखे गए हैं। आग लगने की घटना की जानकारी सामने आने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।


