गौतम बुद्धनगर Greater Noida के रबूपुरा में एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रात में परिवार के सभी सदस्य नूडल्स खाकर सोए थे। परिवार में पति पत्नी और उनके तीनों बच्चों की मौत हो चुकी है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नंगला पदम में शनिवार रात्री में महेश की पत्नी ललिता ने परिवार के लिए नूडल्स बनाए थे। जिसे खाकर पूरा परिवार सो गया था। सुबह जब परिवार का कोई व्यक्ति सोकर नहीं उठा तब परिजनों को किसी अनहोनी का शक हुआ और परिजनों ने महेश और उसके परिवार को जगाने का प्रयास किया। मौके पर डॉक्टर को बुलाया गया, जहां तीनों को मृत पाया गया। इसकी सूचना महेश के परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस खबर के सामने आने के बाद से गांव में गम का माहौल है। पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है, लेकिन इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इस मामले की सच्चाई का पता चलेगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में 37 वर्षीय महेश पुत्र कृष्ण कुमार उसकी पत्नी ललिता (35 वर्ष) तीन बच्चे जिनमें लड्डू (11 वर्ष) मिष्टी (7 वर्ष) और साक्षात (3 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है। जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके।
यह भी पढ़ें- मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा
ग्राम नंगला पदम में एक साथ एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर पूरे गांव में फैल गई। इस खबर को सुनने के बाद गांव में गम का माहौल है। फिलहाल पुलिस प्रशासन इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच टीम की रिपोर्ट सामने आने का इंतजार कर रहा है। कुछ लोग इस घटना को फूड पॉइजनिंग से जोड़कर देख रहे हैं।
























