गाजियाबाद में एक कपल होटल में कमरा बुक कराने पहुंचा। गाजियाबाद के जीटी रोड़ स्थित होटल प्रबंधक ने उनसे पहचान पत्र दिखाने के लिए बोला। दोनों का पहचानपत्र देखकर होटल प्रबंधक ने उन्हें कमरा देने से इंकार कर दिया। गजरौला निवासी अयान हिंदू युवती को लेकर होटल स्विस में कमरा बुक कराने पहुंचा था। इसकी सूचना हिंदू संगठनों को लग गई। कुछ हिंदू संगठनों से जुड़े युवक मौके पर पहुंचे और कपल से पूछताछ करने लगे। इस दौरान युवक के द्वारा विरोध करने पर वहां हाथापाई शुरु हो गई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
यह भी पढ़ें- योगी का विपक्ष पर जोरदार हमला, बोले- “हारने पर EVM और चुनाव आयोग को ठहराते हैं जिम्मेदार”
गाजियाबाद में गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचे गजरौला निवासी अयान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जानकारी के मुताबिक, अयान अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड के साथ एक होटल में पहुंचा था, जहां दोनों की आईडी देखने के बाद होटल प्रबंधन ने उन्हें कमरा देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक से पूछताछ करने की कोशिश की। इस दौरान युवक द्वारा विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना के बाद हिंदू रक्षा दल का आरोप है कि उनके द्वारा युवक युवती से सामान्य पूछताछ की जा रही थी। हालांकि, मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई, मारपीट के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि होना बाकी है। सवाल यह है कि अगर किसी को कोई आपत्ति थी, तो क्या कानून अपने हाथ में लेकर किसी युवक के साथ मारपीट करना उचित है? कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी विवाद की जांच करने की जिम्मेदारी पुलिस की है।
इनपुट- दीपक चौधरी (गाजियाबाद)
























