लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार को फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। सिद्ध बाबा मंदिर के पीछे इलाइचीपुर रोड स्थित कौशिक हार्डवेयर बिल्डिंग मटेरियल के सामने एक ऑफिस में विवाद के दौरान फायरिंग हुई। गोली लगने से तरुण (26) निवासी भजनपुरा घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, तरुण अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा था। ऑफिस में मौजूद लोगों से किसी बात को लेकर पहले विवाद और मारपीट हुई। इसी दौरान ऑफिस के अंदर से आकाश या विकास में से किसी एक के द्वारा चलाई गई। गोली तरुण के दाहिने पैर की जांघ में गोली लग गई।
घायल को पुलिस की मौजूदगी में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिजन उसे निजी वाहन से मैक्स हॉस्पिटल ले गए। पुलिस ने घटनास्थल से 32 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।
पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है।

