गाजियाबाद में टाइल-पत्थर का कार्य करने वाले मजदूर ने मौका देखकर सोने चांदी के गहने jewellery पर हाथ साफ कर दिया। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के एक घर में टाइल पत्थर का कार्य चल रहा था। इस दौरान उसके घर की अलमारी से गहने गायब हो गए। गहने चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घर में टाइल पत्थर का कार्य कर रहे मिस्त्री और मजदूर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की। पुलिस की पूछताछ में मजदूर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गहने बरामद कर लिए।
एसीपी अतुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कृष्णा विहार कुटी निवासी शिवकेश के घर की पहली मंजिल पर टाइल-पत्थर लगाने का काम चल रहा था। इसके लिए मिस्त्री शिवकेश ने मिस्त्री बोबी और मजदूर जय भगवान को घर में टाइल लगाने के कार्य पर रखा था। मिस्त्री और मजदूर 7 अक्टूबर से घर में काम कर रहे थे। कुछ दिन पहले मजदूर बीमारी का बहाना बनाकर गायब हो गया। घर की अलमारी में रखे गहने नहीं मिलने पर शिवकेश के हाथ-पांव फूल गए। मकान मालिक के द्वारा गहने चोरी की शिकायत टीला मोड़ थाने में की गई।
यह भी पढ़ें- मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा
टीला मोड़ थाना में चोरी की सूचना दी गई। पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने घर में टाइल पत्थर का काम कर रहे मिस्त्री और मजदूर से पूछताछ करने पर गहने चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि घर में काम करने के दौरान जय भगवान ने मौका पाकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया और बीमार होने का बहाना बनाकर गायब हो गया था। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी की निशानदेही पर गहने बरामद कर लिया गए है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
























