चंदा चोरो पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गाजियाबाद आगमन पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर बड़ी बात कही। प्रमोद कृष्णम संभल में कल्कि मंदिर का निर्माण करा रहे है।
संभल कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित दान और वित्तीय अनियमितताओं के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “भगवान राम के मंदिर से एक भी पैसा चोरी होना बहुत बड़ा गुनाह है, ऐसे लोगों को यमलोक में भी जगह नहीं मिलेगी”
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि “यह मामला दो या चार करोड़ रुपये का नहीं, बल्कि एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की कथित अनियमितताओं का हो सकता है” उनका कहना है कि “देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चढ़ाया है, इसलिए हर पैसे का पारदर्शी हिसाब जनता के सामने आना चाहिए”
उन्होंने कहा कि यदि ट्रस्ट पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं तो ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वयं अपने पदों से हट जाना चाहिए। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बंसल के इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि यह सही कदम है, लेकिन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए”

