लोनी में बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन में मंगलवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण लामबंद हुए और विधायक नंदकिशोर गुर्जर को अपशब्द कहने वाले सलमान के खिलाफ आक्रोशित दिखाई दिए।
बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को अपमानजनक शब्द बोलने वाले यूट्यूबर सलमान की गिरफ्तारी को लेकर महापंचायत हुई। इस दौरान आरोपी सलमान के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
गौरतलब है कि गाजियाबाद के लोनी में बीते दिनों हुए घटनाक्रम को लेकर निठौरा गांव में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन में महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विधायक के समर्थन में आवाज बुलंद की और कथित तौर पर विधायक के खिलाफ अपशब्द कहे जाने को लेकर नाराजगी जताई।
ग्रामीणों ने पुलिस–प्रशासन से मामले में नामजद आरोपी सलमान की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। महापंचायत में कुछ लोगों ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई और पुलिस एनकाउंटर जैसी कठोर कार्रवाई की मांग भी उठाई।
यह भी पढ़ें- हमीरपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बीजेपी पर साधा निशाना
ग्रामीणों ने पुलिस–प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले कुछ लोगों पर भी ग्रामीणों ने निशाना साधा। महापंचायत में ऐसे लोगों को लेकर ‘समाज का जयचंद’ जैसे तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया गया और उनके रवैये पर नाराजगी जताई गई।


