मोदीनगर में बेहोशी की हालत में मिला युवक, अस्पताल ले जाते समय मौत  - Nation27 >

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित कादराबाद रजवाहा पटरी मार्ग पर युवक बदहवास हालत में पड़ा मिला। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

मामला गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार देर शाम कादराबाद रजवाहा पटरी मार्ग पर गांव बुदाना निवासी 29 वर्षीय कपिल कश्यप बदहवास हालत में मिला। राहगीर ने कपिल के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजनों के मुताबिक कपिल शुक्रवार दोपहर जरूरी काम की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। किसी ने घर पर सूचना दी कि कपिल रस्ते में बिहोश पड़ा है, सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और कपिल को उपचार के लिए मोदीनगर के जीवन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि कपिल के मुंह से झाग निकल रहा था। हालांकि मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है, वही परिजनों के अनुसार मौके पर मौजूद एक राहगीर ने बताया कि कपिल के साथ एक महिला भी थी, जो कुछ देर रुकने के बाद वहां से चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम पुलिस का एक्शन मोड, सफायर 90 मॉल के स्पा सेंटरों की हुई जांच

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version