टेपरा मगुरही गांव के रहने वाले श्रवण कुमार शुक्ला ने 22 सितंबर को थाने में शिकायत देकर उन्होंने बताया था कि वो अपनी गाय और बछिया को खेत में चारा चरने के लिए खूंटे से बांधकर आए थे। शाम को वापस लेने गए तो बछिया गायब थी, बाद में धान के खेत में बछिया का कटा हुआ सिर पड़ा मिला था, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। “कटरा बाजार थाना क्षेत्र में 22 सितंबर को गोकशी की शिकायत मिली थी, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आज तड़के बनगांव – कटरा बाजार रोड पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी कबीउल्लाह के पैर में गोली लगी है, दो साथी गिरफ्तार हैं।
शिकायत के बाद से ही कटरा बाजार पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम लगातार छापेमारी और सघन चेकिंग अभियान चला रही थी, चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया गया तो खुद को घिरता देख उन्होंने बाइक छोड़कर पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मुख्य आरोपी को घायल कर दो साथियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी कबीउल्लाह ने अपने साथी सुहैल और शमी के साथ मिलकर बछिया की चोरी कर धान के खेत में गोकशी की थी। फिलहाल पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें- ट्रक ड्राइवर को तीसरी बार मिला 3.68 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, कन्नौज का मामला


