यूपी को चार भागों में बांटने वाले बयान पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का जवाब - Nation27 >

उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटने वाले ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दिया है। गोंडा में एक निजी इंस्टीट्यूट के उद्घाटन में पहुंचे बृजभूषण ने कहा कि छोटा राज्य फायदा देगा या नुकसान, ये इतना छोटा विषय नहीं है कि तुरंत टिप्पणी कर दी जाए।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज गोंडा जिला मुख्यालय पर एक निजी इंस्टीट्यूट के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा बहुत जरूरी है। जितनी अच्छी डिग्री हासिल करोगे, उतनी ही अच्छी नौकरी मिलेगी। उन्होंने बच्चों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि एक नियमित समय तय करो, तय करो कितनी देर पढ़ना है, कितनी देर प्रैक्टिस करनी है और कितनी देर रिवीजन करना है। जितनी मेहनत करोगे, उतनी ही सफलता मिलेगी।

भाजपा नेता बृजभूषण ने इस दौरान कहा कि “छोटा राज्य से फायदा होता है या नुकसान होता है, यह इतना छोटा विषय नहीं है कि इस पर तत्काल कोई टिप्पणी की जाए। इस पर क्या रिसर्च है, उनका क्या तर्क है, यह देखना होगा। मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण ने यूपी विभाजन के साथ – साथ कई मुद्दों पर जवाब दिया। UPI पर MDR चार्ज को लेकर राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि सरकार इस पर विचार कर रही है। वहीं आगरा में UGC को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन पर कहा कि संघर्ष चल रहा है, चिंता मत करिए और पीएम मोदी की राहुल गांधी द्वारा मिमिक्री किए जाने पर कहा कि वह इस पर पहले ही बोल चुके हैं, यह राहुल गांधी का दुर्भाग्य है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version