Gorakhpur: तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम - Nation27 >

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मामला तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड का है जहां तालाब में युवक की डूबने से जान चली गई। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया, घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है, इस घटना की जानकारी मिलते ही लोग तालाब की तरफ दौड़ पड़े।

तालाब में कूदते हुए युवक का CCTV वायरल

तालाब में कूदते हुए युवक का CCTV वीडियो भी सामने आया है। स्थानीय लोगों की माने तो युवक नहाने के लिए आया था इसी दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से वह डूब गया। तालाब में डूबने की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस के साथ SDRF की टीम पहुंच गई, और युवक की तलाश शुरू कर दी.

लगभग 3 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद SDRF की टीम ने युवक को तालाब से बाहर निकाला। मृतक युवक की पहचान गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 35 साल के भरत उर्फ रुदल के रूप में हुई है।

3 घंटे बाद मिला युवक का शव

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, युवक की मौत की खबर सुनते ही उसके घर के लोग मौके पर पहुंच गए। शव को देखते ही युवक की मां दहाड़ मार कर रोने लगी। वहीं परिजनों का भी बुरा हाल है, बताया जा रहा है कि युवक शनिवार की दोपहर में लगभग 1.30 बजे तालाब में नहाने गया था. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

रिपोर्ट: मुकेश कुमार

 

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version