गोरखपुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर में कन्या (कंजक) पूजन का आयोजन किया गया। जिसमे मातृशक्ति के प्रति सर्वोच्च सम्मान व्यक्त करते हुए कन्या पूजन किया जाता है। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर के महंत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंजक के पैर पखारे और उन्हें अपने हाथों से भोजन कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्रि आयोजन के साथ जुड़कर हम मातृशक्ति के प्रति अपनी श्रद्धा को व्यक्त करते है। नवमी तिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है।
शक्तिपीठ सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। विंध्यवासिनी धाम में कल भी 25 लाख लोगों ने दर्शन पूजन किया और आज भी 20-25 लाख की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर और मां शाकुम्भरी पीठ सहारनपुर में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। भारत की सनातन परंपरा ने सदैव नारी सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, यही कारण है कि प्रदेश में करीब 45 हजार से अधिक दुर्गापूजा पंडाल लगे हुए हैं। प्रदेश के अंदर अंदर प्रत्येक थाने में एक महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है, जगह उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है।
प्रदेश के सभी थानों में महिला सुरक्षा सम्बन्धी मामलों के समाधान के लिए अलग कक्ष दिया गया जहाँ महिला पुलिस अधिकारी समस्या समाधान करती है। भारतीय नारी आज हर क्षेत्र में प्रगति के नए सोपान को छू रही है। बेटी को उचित सम्मान देने के लिए शिक्षण, प्रशिक्षण के लिए सरकार ने पुख्ता व्यवस्था की है। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ औक मातृ वंदन स्कीम हर बेटी के लिए प्रभावी साबित हुआ है। इस दौरान उन्होंने समाज तोड़ने वाले ऐसे अराजक और उच्छृंखल तत्वों के खिलाफ एकता का संदेश और ऐसे तत्वों को बेनकाब करने का भी संदेश इस अवरसर पर उन्होंने विजयादशमी की भी प्रदेशवासियों को हृदय से अग्रिम बधाई दी है। उत्साह और उमंग के साथ पर्व त्योहार मनाए, लेकिन सुरक्षा और अनुशासन को जरूर ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे एकनाथ शिंदे ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा
























