गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर स्थित बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह सभागार से विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन धरा पर आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन को संबोधित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान पीआरडी जवानों से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ ही विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया। इस अवसर पर 23 करोड़ रुपये की लागत से लखनऊ स्थित ग्राम-परवर पश्चिम, सरोजनी नगर में बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया गया।
इसके साथ ही प्रदेश के पीआरडी जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का भी शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। योजना से पीआरडी जवानों और उनके परिवारों को उपचार के दौरान कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
योगा आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद में 23 रोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ किया है। आगामी 2027 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके देखते हुए भारती जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में नई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर रही है। योगी आदित्य नाथ पिछले 9 वर्षों से प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। आगामी वर्ष में प्रदेश में चुनाव हैं।


