गोरखपुर में सड़क हादसे Accident ने एक पुलिसकर्मी की जान ले ली। झंगहा थाने में तैनात आरक्षी अर्जुन राम सरकारी कागजात लेकर बाइक से जा रहे थे, तभी चौरी चौरा क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सिपाही को एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ समेत पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि दी।
सड़क हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। बलिया जिले के निवासी आरक्षी अर्जुन राम गौड शुक्रवार रात करीब दस बजे चौरी चौरा स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय से सरकारी कागजात लेकर झंगहा थाने जा रहे थे। इसी दौरान देवीपुर गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दिवंगत आरक्षी अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। शनिवार को पुलिस लाइन स्थित पुलिस शहीद स्मृति स्थल पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और अन्य अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक साथी के असामयिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस आरक्षी को शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
यह भी पढ़ें- मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा
























