गोरखपुर को स्पेन जैसा बताने वाले सांसद रवि किशन का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवादों में है। बशारतपुर में कार्यक्रम के दौरान दिए बयान पर ट्रोलिंग के बाद अब रवि किशन ने सफाई दी है। सांसद ने कहा कि उन्होंने पुराने गोरखपुर और आज के गोरखपुर में बड़ा बदलाव देखा है और विकास के इसी बदलाव के आधार पर उन्होंने गोरखपुर को स्पेन जैसा बताया।
रवि किशन ने कहा कि उन्होंने वह गोरखपुर भी देखा है, जहां माफिया का प्रभाव था, हत्याएं और अपहरण होते थे। आज एयर कनेक्टिविटी, फोरलेन, होटल, इलेक्ट्रिक बस, इंडस्ट्रियल एरिया और रोजगार के अवसर बढ़े हैं। सांसद ने कहा कि विकास को सकारात्मक नजरिए से देखने की जरूरत है और 2017 से पहले और अब के गोरखपुर की तस्वीर में बड़ा अंतर साफ दिखाई देता है।
रवि किशन, सांसद गोरखपुर: “मैंने वो गोरखपुर देखा है… अब गोरखपुर जब आप हवाई जहाज से रात को देखते हैं, झील का किनारा देखते हैं, फाइव स्टार होटल की कतारें देखते हैं… 2017 के पहले का गोरखपुर की फोटो और अब की फोटो बताओ, तब और अब में बहुत अंतर है।”


